शहरी या ग्रामीण क्षेत्र मास्क नही पहनने पर कटेगा चालान

कोरोना संकटकाल में लापरवाह लोगों पर अब पुलिस ने और सख्ती कर दी है। जिले में मास्क न पहनने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए चालान तो कटेंगे ही, साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज होगा। जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में मास्क न पहनने वाले लोगों का रोजाना पुलिस चालान काट रही है।इसके बावजूद इसके लोग मास्क पहनने को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं और लापरवाही बरत कर मास्क पहनने से या तो गुरेज कर रहे हैं या फिर मास्क को सही ढंग से नहीं पहन रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए जिला पुलिस चालान काट रही थी। लेकिन चालान काटने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं आई है। इसके चलते अब पुलिस ने ऐसे लापरवाह लोगों के चालान काटने के साथ-साथ उन पर मामले दर्ज करने का भी निर्णय लिया है।बस्तर जिले के भानपुरी पुलिस थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस अब मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान के साथ-साथ उन पर मामले दर्ज करेगी। और बेवजह घर से बाहर ना निकले। साथ ही दुकानदार मोटरसाइकिल सवार आदि सभी लोगों से अपील की कि लोग अपने घरों से मास्क पहनकर ही निकलें। इसके अलावा मास्क को मात्र औपचारिकता के लिए न पहनकर उसे पूरी तरह से अमल में लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *