सुशांत मामले में नाम आने पर अरबाज खान ने दायर किया मानहानि का केस

अभिनेता व निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने उन सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और उनकी मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के मामले में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया था. अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने शहर के एक सिविल कोर्ट में मामला दायर किया है और कोर्ट ने प्रतिवादी विभोर आनंद और साक्षी भंडारी, और अज्ञात प्रतिवादियों, जिनका नाम जॉन डो/अशोक कुमार के तौर पर सामने आया है उनको प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपमानजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया पोस्टों में कहा गया था कि जांच के हिस्से के रूप में अरबाज को गिरफ्तार करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अनौपचारिक तौर पर हिरासत में ले लिया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून, 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और उनकी मौत के मामले की जांच अभी भी जारी है. मुंबई पुलिस ने शुरू में निष्कर्ष निकाला कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली थी, हालांकि इस मामले को बाद में सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया. मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *