1 अक्टूबर से शुरू होगी अमरकंटक एक्सप्रेस सहित ये गाड़ियां

बिलासपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन धीरे-धीरे अब गाड़ियां पटरी पर लौट रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है, जिनमें दुर्ग से भोपाल तक चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस का भी नाम शामिल है। अमरकंटक एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से पटरी पर लौट आएगी। बताया जा रहा है कि ट्रेन दुर्ग से 1 अक्टूबर और भोपाल से 2 अक्टूबर से रवाना होगी।

मिली जानकारी के अनुसार दशहरा, दीपावली और छठ जैसे त्यौहारी सीज़न में रेल यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे कई नई गाड़ियों की शुरूआत करने जा रहा है, इनमें से पांच ऐसी एक्सप्रेस है जिनकी सेवाएं जबलपुर शहर को भी मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने जबलपुर से 5 और ट्रेनें चलाने को मंजूरी दे दी है।

ये पांच नई गाड़ियों में अमरकंटक एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, सोमनाथ एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस और गरीब रथ ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। ये गाड़ियां स्पेशल ट्रेनों की तरह ही चलाई जाएंगी, इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे जल्द ही पांचों ट्रेनों का टाइमटेबल जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *