सीरम इंस्‍टीट्यूट तैयार करेगी कोरोना की 20 करोड़ वैक्सीन, 2021 तक दो अरब लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं, दूसरी ओर दुनिया के कई देशों में वैक्सीन बनाने की कवायद जारी है। इसी बीच वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से राहत देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि सीरम इंस्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया 20 करोड़ अतिरिक्त कोरोना वैक्सीन की डोज तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि ये वैक्सीन भारत सहित अन्य सबसे गरीब देशों के लिए होगी।

कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और वैक्सीन अलायंस गावी की तरफ से फंडिंग को दोगुना कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त फंड मिलने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट एस्ट्राजेनेका पीएलसी और नोवावैक्स आईएनसी के वैक्सीन कैंडिडेट्स का प्रोडक्शन बढ़ा देगा। 2021 की पहली छमाही में कोवैक्स योजना के तहत इनकी आपूर्ति की जाएगी। यह सहयोग सीरम, जीएवीआई और गेट्स फाउंडेशन द्वारा इस साल अगस्त में हस्ताक्षर किए गए प्रारंभिक समझौते को आगे बढ़ाएगा।

इस समझौते में 3 डॉलर प्रति के हिसाब से 10 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार करने की बात की गई थी। बताया जा रहा है कि डोज तैयार करने के लिए अब तक 30 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। नए समझौते के अनुसार जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त डोज तैयार के प्रावधान का भी एक विकल्प रखा गया है।

बता दें कि कोरोना वैक्सीन योजना में विश्व स्वास्थ्य संगठन और गावी मिलकर मिलकर संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है ​कि 2021 के अंत तक 2 अरब वैक्सीन तैयार लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना में 150 से अधिक देश शामिल हो चुके हैं। हालांकि, चीन और रूस ने अभी इस योजना से दूरी बनाए हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 लाख पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *