नौकरी लगवाने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की ठगी…मामला दर्ज..हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक हेडकांस्टेबल ने ही 6 युवकों से ठगी कर ली। जब नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने कांस्टेबल से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर युवकों ने मामला दर्ज करा दिया।जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी अनिल सिंह ठाकुर दुर्ग के अमलेश्वर थाने में हेड कांस्टेबल था। उसने अपने गांव और आसपास के लोगों को छत्तीसगढ़ ऑर्म्ड फोर्स (सीएएफ) में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।उसकी बातों में आकर 6 युवकों ने करीब 11.5 लाख रुपए अनिल को दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी युवकों की नौकरी नहीं लगी।इस पर युवकों ने अनिल से रुपए लौटाने को कहा। आरोप है कि वह युवकों पर पुलिस की धौंस दिखाता। इस पर युवकों ने थाने में एफआईआर कर दी।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद सही पाए जाने पर आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उस पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *