दिल का दौरा पड़ने से निधन…दुनिया को अलविदा कह गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल…

रायपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें राजधानी के एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य भी हो गए थे, लेकिन आज दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.धाड़ीवाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी रह चुके थे. राजनीति के अलावा वह खेल और सामाजिक गतिविधियों से भी बहुत करीब से जुड़े रहे. वह भारतीय जैन संगठना में भी सक्रिय रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *