अब परीक्षा केंद्रों में भी जमा होंगी उत्तरपुस्तिकाएं, कॉलेजों में एडमिशन की तारीख भी बढ़ी,

रायपुर। कोरोना संकट काल में मुख्य परीक्षा दे रहे रविवि के छात्रों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। रविशंकर विश्वविद्यालय ने आज उत्तरपुस्तिका जमा करने के संबंध में संशोधित दिशा निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार अब छात्र उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों में भी जाकर जमा कर सकते हैं।

रविवि ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीखों को भी आगे बढ़ाया है। सीटें खाली रह जाने की वजह से एडमिशन की तारीख 15 अक्टूबर तक बढाई गई है। ऐसे में जो छात्र एडमिशन नहीं ले पाए हैं उनके लिए रविवि ने एक और मौका दिया है।

वहीं मुख्य परीक्षा दे रहे छात्रों अब उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्रों में भी जमा कर सकते हैं। दरअसल पोस्ट आफिस में भीड़ की समस्या से बचने के लिए रविवि ने यह संशोधित दिशा निर्देश जारी किया है। अब तक केवल स्पीड पोस्ट,डाक और कूरियर से उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जानी थी। लेकिन अब नए आदेश से छात्रों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *