अंबिकापुर। देश के अलग-अलग राज्यों में बीते कुछ दिनों से लागातार रेप की वारदात सामने आ रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में सामने आए रेप के एक मामले ने महिला वर्ग को ही शर्मसार कर दिया है।
दरअसल अंबिकापुर के लखनपुर इलाके में एक नाबालिग के साथ हुए रेप की वारदात में पुलिस ने एक महिला को भी आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने रेप की वारदात को अंजाम देने में आरोपी का साथ दिया था। वहीं लखनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को गंभीर हालात में राजधानी रेफर किया गया। आरोपी ने रेप के बाद मासूम को सड़क किनारे लावारिश हालत में फेंक कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई कर रही है।
