10वीं पास के लिए भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्तियां…….

भारतीय डाक विभाग, ओडिशा और तमिलनाडु ने अनेक पदों पर  भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 30 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

पदों का विवरण –
ग्रामीण डाक सेवक (ओडिशा) – 2060 पद
ग्रामीण डाक सेवक (तमिलनाडु) – 3162 पद

महत्वपूर्ण तिथियां –
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 01 सितंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2020

आयु सीमा – इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यताएं – उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। मालूम हो कि 10वीं कक्षा में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो।  इसके अलावा  अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की वरीयता प्राप्त नहीं होगी।

वेतनमान (पद के अनुसार) –
जीडीएस बीपीएम के लिए – 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।
जीडीएस एबीपीएम/डाक सेवक के लिए –  10,000 रुपये से 12,000 रुपये।

ऐसे करें आवेदन – ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 30 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *