दिल्ली पहुंचे गणेश हिवरकर और अंकित आचार्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

सुशांत के दोनों करीबी दोस्त 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन में भूख हड़ताल के लिए दिल्ली आए हैं. लेकिन उनको एयरपोर्ट से आगे जाने की इजाज़त नहीं मिली. जिसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

बॉलीवुड अभिनेता Susant singh के दोस्त व कोरियोग्राफर गणेश हिवरकर (Ganesh Hiwarkar) और सुशांत के पसर्नल असिस्टेंट रहे अंकित आचार्य (Ankit Acharya) आज एअरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. सुशांत के दोनों करीबी दोस्त 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन में भूख हड़ताल के लिए दिल्ली आए हैं. लेकिन उनको एयरपोर्ट से आगे जाने की इजाज़त नहीं मिली. जिसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त गणेश हिवरकर (Ganesh Hiwarkar) ने ऐलान किया था कि वो और अंकित आचार्य गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से दिल्ली में भूख हड़ताल करने जा रहे हैं. सुशांत के करीबियों ने कहा था कि हम बस सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं इसके अलावा हमारा कोई और एजेंडा नहीं है.

बता दें कि एम्स (AIIMS) के फॉरेंसिक विभाग ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. एम्स ने ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का समय दर्ज न होने पर सवाल उठाया है, साथ ही कूपर हॉस्पिटल में हल्की रोशनी वाले पोस्टमार्टम रूम की ओर भी इशारा किया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्र के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत किसी जहरीली चीज के सेवन से हुई- इस एंगल को भी खारिज कर दिया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *