सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चल रही जांच में उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज ‘गवाह’ बन सकते हैं। शीर्ष सूत्रों ने को इसकी जानकारी दी है। ‘वह धारा 164 के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।’ हो सकता है कि पिठानी कार्यवाही के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच गए हों।
शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, पिठानी फिलहाल CBI के रडार पर हैं और अधिकारियों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। वह 14 जून को मुंबई के उस बांद्रा फ्लैट में थे जब सुशांत की मौत हुई थी। CBI से पूछताछ के दौरान केवल पिठानी ने ही खुलासा किया था कि ‘सुशांत की मौत से एक दिन पहले 13 जून को उनके फ्लैट पर बाहर से कुछ लोग आए थे।’
साथ ही पिठानी ने CBI को दिए अपने बयान में दावा किया था कि “सुशांत अपनी मैनेजर दिशा सालियान की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद, उन्होंने कहा कि ‘मुझे मार दिया जाएगा’ और इसके एक हफ्ते बाद ही उनकी मौत हो गई।” सूत्रों के मुताबिक, पिठानी ने अपने बयान में ये भी बताया कि ‘दिशा की मौत के बाद सुशांत की लिव-इन-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनका लैपटॉप और अन्य उपकरणों के साथ घर छोड़कर चली गई थी।’
सुशांत की मौत के समय घर में उनके स्टाफ दीपेश सावंत और कुक नीरज भी थे। दोनों से CBI पूछताछ कर चुकी है और अब उनसे दोबारा पूछताछ हो सकती है। CBI ने इन दोनों और पिठानी के साथ मिलकर सुशांत के घर में मौत वाले सीन को रिक्रियेट किया था। सूत्रों के मुताबिक, नीरज भी धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा सकते हैं। जबकि दीपेश को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ ड्रग्स मामले में NCB ने गिरफ्तार कर लिया है।
हाल ही में नीरज को दिल्ली में ट्रैक किया है और सूत्रों के अनुसार, उन्हें एक अभिनेता द्वारा काम दिलाया गया है जो रिया के करीबी हैं।
इस बीच, AIIMS के डॉक्टरों की एक टीम ने सुशांत मामले में अपनी फोरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, टीम ने हत्या के एंगल को खारिज नहीं किया है। उनकी रिपोर्ट सौंपने से कुछ समय पहले ही CBI ने एक बयान जारी करने हुए कहा था कि ‘मामले में व्यवस्थित जांच की जा रही है और किसी भी एंगल को खारिज नहीं किया गया है।’
