भदोही में शौच के लिए निकली 14 साल की दलित लड़की का मर्डर, खेत में मिली डेडबॉडी पर चाकू से जख्‍म

भदोही: यूपी में हाथरस गैंगरेप कांड, बलरामपुर में गैंगरेप की घटना के बाद भदोही जिले में गुरुवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला. किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी

पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारीपुर गांव में दोपहर बाद हुई. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की चौदह साल की एक दलित किशोरी दोपहर में शौच को गई थी. उन्होंने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा तो उसका शव एक खेत में मिला. उन्होंने बताया की शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल मौके पर जिले के आला अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, अपराधियों की खोजबीन की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *