वन विभाग की टीम ने हिरण के कंकाल के साथ 5 आरोपी को दबोचा

महासमुंद। महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम सिरगिडी में हिरण का शिकार करने वाले 5 आरेपियों को दबोचा है। पांचों आरोपियों को वन अमला ने हिरण के कंकाल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी पहले भी जंगली सुअर के शिकार मामले में जेल जा चुके हैं। वहीं इस बार हिरण के कंकाल के साथ वन अमला की टीम ने दबोचा है।बता दें कि वन कर्मियों को पिछले कई दिनों से जंगल में शिकार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद वन अमले ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *