रायपुर : पोषण माह के दौरान राज्य में एक करोड़ से ज्यादा हितग्राही हुए शामिल

रायपुर, 3 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण माह 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य के सभी ग्रामों में पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। पोषण माह के दौरान पंचायत राज्य संस्थाओं और नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय भीगीदारी सुनिश्चित की।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई है कि इसमें करीब एक करोड़ एक लाख 56 हजार 534 हितग्राही शामिल हुए। इसमें 24 लाख 4 हजार 687 पुरूष, 40 लाख 10 हजार 725 महिला, 17 लाख 29 हजार 754 बालक और 18 लाख 58 हजार 191 बालिकाएं शामिल हुई। पोषण माह के दौरान राज्य भर में पोषण से संबंधित 70 लाख 66 हजार से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई। राज्य में सुपोषण रथ द्वारा एसएएम और एमएएम बच्चों की पहचान स्तनपान को बढ़ाने एवं पोषण वाटिका और किचन गार्डन को अपनाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। इस दौरान कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। पोषण माह के दौरान विशेष प्रचार अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रचार-प्रसार मुनादी, दीवार लेखन और सोशल मीडिया में पोषण माह को सफल बनाने हेतु लोगों का सक्रिय सहयोग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *