दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, चार कश्मीरी युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार कश्मीरी युवकों को अरेस्ट कर लिया है. इनके कब्जे से 120 राउंड का गोला-बारूद और चार अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद हुईं है. पुलिस का दावा है कि ये कुछ दिन पहले ही राजधानी पहुंचे थे और आतंकी हमला करने की फिराक में थे. इस तरह से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों में मारे गए आतंकी बुरहान कोका का छोटा भाई इश्फाक माजिद कोका का भी नाम है. बुरहान कोका जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन अल कायदा के एक ऑफशूट अंसार गजावत-उल-हिंद का पूर्व प्रमुख था.बाकी तीन युवकों की शिनाख्त अल्ताफ अहमद डार, मुश्ताक अहमद गनी और आकिब सफी के तौर पर हुई है.

2 अक्टूबर को स्पेशल सेल को यह जानकारी मिली थी कि कश्मीरी युवकों का एक गिरोह दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ है. इनके पास भारी मात्रा में गोला-बारुद है. ये सभी ITO और दरियागंज के आसपास के इलाकों का चक्कर लगाने वाले हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये सभी 27 सितंबर को दिल्ली आए थे और पहाड़गंज में रुके हुए थे. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और चारों कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *