खुरमे ऐसे बनाये की हर कोई कहे वाह…………

जब मन करे खाने को चटपट, तो घर पर ही बनाएं टेस्टी बादाम खुरमे .

सामग्री –

बादाम-200 ग्राम, चीनी – 50 ग्राम, घी – तलने के लिए

बनाने की विधि –

बादाम 7- 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. पानी से निकाल कर छील लें और 2-2 टुकड़ों में काट लें. साफ कपड़े से पोंछकर 15-20 मिनट सुखा लें. कड़ाही में घी गर्म करके हल्के गुलाबी होने तक तलें और फिर कड़ाही से निकालकर टिश्यू पेपर पर रख लें. चाशनी बनाने के लिए अलग कड़ाही में चीनी डालकर इतना पानी डालें कि चीनी अच्छी तरह भीग जाए. अब मंदी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. एक तार की चाशनी बन जाने पर तली हुई बादाम गिरियां चाशनी में डालकर उलटें – पलटें, जिससे वे चाशनी में अच्छी तरह मिल जाएं. बादाम खुरमे तैयार हैं. कड़ाही से निकालकर ठंडा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *