रायपुर : अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तीसरे दिन भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के इस लड़ाई को समर्थन देने सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू, छत्तीसगढ़ ड्राईवर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, इक़बाल सीपीएम पार्टी के अध्यक्ष संजय पराते अनशन स्थल में आकर आमरण भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता शत्रुहन साहू का समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त कराने के लिए हमारे प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश अभियान के तहत खनिज विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आमरण अनशन को उनका संपूर्ण समर्थन है,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित भ्रष्ट खनिज अधिकारी को तत्काल निलंबित करते हुए संवेदनशील होने का परिचय दें इस अवसर पर गंगरेल ब्लू एडवेंचर एसोसिएशन के सत्तू महिलाग, सत्य साईं धाम ट्रस्ट के निशांत भट्ट, आम आदमी पार्टी धमतरी जिला के उपाध्यक्ष संजय सिन्हा एवं भीखम साहू अनशन स्थल पर पहुंचकर इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में एक दिवसीय उपवास रखा भूख हड़ताल पर बैठे शत्रुहन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खनिज संचालक के संरक्षण में नियमों का खुले आम उल्लंघन करते हुए रेत का अवैध कारोबार चल रहा है जबकि नियानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर तक पूरे छत्तीसगढ़ में रेत उत्खनन बैन है।
कई संगठन के लोगो ने समर्थन में रखा है उपवास : मुन्ना बिसेन
इस अवसर पर उत्तम जायसवाल सूरज उपाध्याय मुन्ना बिसेन, नरेंद्र दुग्गड़, तेजेन्द्र तोडेकर, निशांत भट्ट, कमल नायक, राजा ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि खनिज विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का क्रमवार खुलासा कर खनिज संचालक को बेनकाब किया जायेगा।
कलावती मार्को, पार्वती आर्मो, रामबती वाड़करे, सिवरजीत कौर डागेश्वर भारती, लक्ष्मण सेन, अजीम खान संतोष दुबे ममता तिवारी,अन्नू अरुण सिंह अनुषा जोसेफ, प्रियंका मिश्रा,अपने साथियों के साथ धरना स्थल आकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन दिया।
