दिल्ली फिर शर्मसार, 32 वर्षीय महिला के साथ 4 डिलीवरी बॉय ने किया सामूहिक बलात्कार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 32 वर्षीय एक महिला के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने वारदात के बाद महिला को मारा भी. इस घटना में पीड़िता को सिर में गंभीर चोट आई है. पीड़िता को उपचार के लिए पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया,  किन्तु महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, ये वारदात शहर के पॉश इलाके DLF फेज-2 में हुई है.  गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में फ़ौरन कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. ये चारों आरोपी फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं. पुलिस ने जिन चार आरोपी युवकों को अरेस्ट किया है उनके नाम पंकज, पवन, रंजन और गोबिंद बताए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि चारो आरोपी युवकों से कड़ाई से पूछताछ की जारी है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है. पुलिस इस मामले के अन्य बिंदुओं की पड़ताल कर रही है. पुलिस ये जानना चाह रही है कि क्या आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे.  वहीं गुरुग्राम पुलिस महिला के ठीक होने की प्रतीक्षा कर रही है ताकि पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *