लूटेरी दुल्हन के कारनामें जानकर हो जाएंगे हैरान……..

पहले करती है शादी, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवकों से ऐंठती है पैसे

 

भोपाल: राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को एफआईआर दर्ज किया ​है। बताया जा रहा है कि जालसाज महिला युवकों से पहले शादी करती और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी। महिला के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छोला मंदिर थाने में एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि महिला ने शादी कर उससे 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित का कहना है कि पैसे नहीं देने पर वह दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी देती थी। मामले में युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

बताया गया कि महिला ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी उसने कई युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे लूटे हैं। वहीं, आरोपी महिला ने कई युवकों के खिलाफ कई थानों में रेप, छेड़छाड़ सहित अन्य मामले दर्ज कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *