क्या आप जानते हैं रोजाना सम्भोग करने से शरीर को होते हैं ये 12 फायदे

सेक्स मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. चाहे आप शादीशुदा हों या आप सिंगल हो, आपको सेक्स से जुड़े अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में पता होना चाहिए. सेक्स (Sex) से सिर्फ सैटिस्फ़ेक्शन और खुशी नहीं मिलती बल्कि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक रिसर्च से पता चला है कि सेक्स के दौरान हमारा शरीर मस्तिष्क में कोई केमिकल कंपाउंड (Chemical Compound) छोड़ता है, जो हमारे शरीर को रिलैक्स करता है. रिसर्च में ये भी कहा गया है की रोजाना सेक्स करने से शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं. रोजाना सेक्स करने से कई बीमारियां ठीक होती है, स्ट्रेस लेवल कम होता है और कैलोरिज भी बर्न होती हैं.

अगर आप अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हैं आपके ऊपर काम का प्रेशर बहुत ज्यादा है. तो हम आपको एक ही सलाह देंगे कि आप अपनी सेक्स लाइफ पर ज्यादा कॉनसर्नट्रेट करें इससे आपका दिमागी प्रेशर काफी कम होगा, आप खुश और तनाव मुक्त रहेंगे. रोजाना सेक्स करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं आइए हम आपको बताते हैं.

इमोशनल इंटीमसी बढ़ती है:

सेक्स का मतलब सिर्फ शारीरिक अंतरंगता नहीं है, यह दोनों पार्टनर के बीच इमोशनल कनेक्शन मजबूत करने में मदद करता है. किसी भी रिश्ते को सफल होने के लिए यह बहुत जरुरी है.

दिल स्वस्थ रहता है:

हाल ही में हुए रिसर्च के मुताबिक जो पुरुष हफ्ते में दो बार सेक्स करते हैं उन्हें हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है. जो पुरुष महीने में दो बार या उससे कम सेक्स करते है उन्हें हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है:

रोजाना सेक्स करने से इम्यून-बूस्टिंग एंटीबॉडी इम्युनोग्लोबुलिन ए (LGA) का स्तर बढ़ जाता है, जो आपके शरीर को सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है.

तनाव दूर होता है:

काम और पारिवारिक तनाव का असर अपनी सेक्स लाइफ पर न पड़ने दें. सेक्स करने से सिर्फ आपका मूड ठीक नहीं होता बल्कि एक रिसर्च में ये प्रूव हुआ है, जो लोग लगातर सेक्स करते हैं वो तनाव से दूर रहते है और एक खुशहाल जिंदगी जीते हैं.

दर्द मिटाता है:

अगर सर दर्द सेक्स न करने का बहाना है, तो ऐसा करना बंद करें. बल्कि ऐसे वक्त पर सेक्स करना चाहिए. क्योंकि जब आप ओर्गैजम (Orgasm) तक पहुंचते हैं तो हार्मोन ओक्सिटोसिन (Hormone Oxytocin) पांच गुना बढ़ जाता है और यह एंडॉर्फिन (Endorphin) सरदर्द या किसी भी तरह के दर्द को मिटा देता है.

उम्र बढ़ती है:

ओर्गेज्म तक पहुंचने पर एक हार्मोन निकलता है, जिसे डीहाइड्रोएपिंआनड्रोस्टेरोन (Dehydroepiandrosterone) कहते हैं. ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, टिश्यूज को रिपेयर करता है और त्वचा को हेल्दी रखता है. पुरुष जिन्हें हफ्ते में दो बार ओर्गैज्म आता है वो उन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीते है जो हफ्ते में एक बार सेक्स करते हैं.

रक्त संचार बढ़ाता है:

सेक्स करते समय हार्ट रेट बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शरीर के सभी हिस्सों और सेल्स में फ्रेश ब्लड सप्लाइ होता है और यूज्ड ब्लड निकल जाता है. इस दौरान शरीर से कुछ जहरीले तत्व भी निकलते है, जिनकी वजह से थकावट महसूस होती है.

अच्छी नींद आती है:

सेक्स करने के बाद जो नींद आती है और बॉडी बहुत ज्यादा रिलैक्स हो जाती है. अच्छी नींद आपको फ्रेश और अलर्ट रखती है.

फिटनेस बढ़ती है:

अगर आपको जिम जाना और वर्कआउट करना पसंद नहीं है तो हम आपको बताते हैं स्लिम और फिट रहने का तरीका. आधे घंटे की सेक्स आपकी 80 कैलोरीज बर्न करेगी और आपकी वेस्टलाइन भी पतली रहेगी.

एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है:

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन उन्हें बेड पर पैशनेट बनाता है, इससे न केवल आप बिस्तर पर अच्छा परफॉर्म करेंगे, बल्कि यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को भी बेहतर बनाता है. आपके दिल को स्वस्थ रखता है और आपके कोलेस्ट्रॉल को भी करता है. दूसरी ओर महिलाओं में हार्मोन एस्ट्रोजन उन्हें हृदय रोग से बचाता है और एक महिला के शरीर की गंध (Scent) भी निर्धारित करता है.

डिप्रेशन की संभावना कम करता है:

व्यायाम के किसी भी अन्य रूप में सेक्स मस्तिष्क को फील-गुड केमिकल्स छोड़ने के लिए भी प्रेरित करता है, जिससे हैप्पी हार्मोन के स्तर में वृद्धि होती है. ये सेरोटोनिन केमिकल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में कार्य करता है और शरीर के प्रमुख अवसादरोधी रसायनों में से एक है.

दिन भर बेहतर महसूस कराता है:

एक रिसर्च के अनुसार सुबह के समय सेक्स करने वाले लोग अपने दिन भर के तनाव से मुक्त हो जाते हैं. यहां तक कि दिन भर उनका मूड बहुत ही अच्छा रहता है. सेक्स सेशन के बाद निकले हैप्पी हार्मोन (Happy Hormones ) दिन पर सभी चलेंजेस को खुशी खुशी फेस करने की ताकत देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *