भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पटना: बिहार के आरा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक देवर ने अपनी भाभी की बहन के साथ प्यार का नाटक किया. इसके बाद उसे शादी का झांसा दिया. युवती का आरोप है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है . इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ये मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठेंगवा गांव का है. यहां की 18 वर्षीय युवती की बड़ी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व रोहतास जिले के दावध थाना क्षेत्र के गांव बभनौल के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद बहन का देवर राहुल आए दिन उनके घर आता जाता रहता था. इसी दौरान बहन के देवर से युवती की नजदीकियां बढ़ गईं. उसने प्यार का नाटक कर युवती को शादी का वादा कर लिया. इसके बाद युवती के साथ बलात्कार किया. युवती का आरोप है कि यही नहीं आरोपी युवक ने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटोज़ और वीडियो भी बना ली.

जब पीड़ित युवती ने विवाह करने के लिए कहा, तो आरोपी युवक पलट गया और उसकी तस्वीरों को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा. इसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी कहानी बताई. युवती के साथ बलात्कार की जानकारी होने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उन्होंने बदनामी के भय से पहले आरोपी युवक के घरवालों से बात कर, विवाह करने के लिए कहा, किन्तु आरोपी के परिजनों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *