उत्तर बस्तर कांकेर : अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए प्री-पोस्ट मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति हेतु पोर्टल प्रारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अक्टूबर 2020

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम- मीन्स छात्रवृत्ति हेतु पोर्टल प्रारंभ किया गया है। नेशनल स्कॉलरशिप ऑनलाईन पोर्टल  scholarships.gov.in  पर प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर 2020 ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है तथा संस्था द्वारा 15 नवंबर तक वेरिफिकेशन किया जायेगा। जिन संस्थाओं के द्वारा केवाईसी रजिस्ट्रेशन अब तक लंबित है, वे कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा कांकेर में पहुंचकर केवाईसी रजिस्ट्रेशन तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाने के लिए भी कहा गया है। वर्ष 2020-21 में नवीनीकरण के प्रकरणों की संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *