होशंगाबाद में महिला को घर से उठा ले गए दरिंदे, रायसेन ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल: देश में दुष्कर्म की वारदातें लगातार सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद मध्य प्रदेश के होशंगाबाद मे एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर प्रकाश में आई है. पीड़िता का आरोप है कि आदिवासी ग्राम पुनोर में गांव के दबंगों ने घर से उसे उठाकर ले गया और उसके साथ रायसेन के सिलवानी में सामूहिक दुष्कर्म किया.

इस केस में होशंगाबाद पुलिस ने राजेन्द्र किरार, धर्मेंद्र किरार समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. जबकि चार आरोपी भी फरार हैं. बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर दबिश दे रही है. पीड़िता का आरोप है कि दबंगों उसे घर से ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने जब इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस फ़ौरन हरकत में आई और तीन लोगों को अरेस्ट की है, हालांकि 4 लोग अभी भी फरार हैं. पुलिस इन्हें अरेस्ट करने के लिए कई जगहों पर छापा मार रही है.

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं पर राज्य कांग्रेस एमपी सरकार पर हमलावर है. MP कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ,”बेटियों की चीख से दहला मध्यप्रदेश, भोपाल और रीवा में हुई घिनौनी वारदात; शिवराज की सत्ता हवस ने मध्यप्रदेश की बेटियों को फिर से असुरक्षित कर दिया है. शिवराज जी, जनता को यही दिन दिखाने के लिये ग़द्दारों के साथ मिलकर सरकार गिराई? बेटियों की ये चीख शवराज को कब सुनाई देगी.?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *