दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है.
उन्होंने कहा, ’17 सितंबर को दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है.’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में अब 10,000 बेड खाली हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा.
बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 2,92,560 है और अब तक 5500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख के करीब पहुंच गया है और अब तक 1,03,569 लोगो की मौत हो चुकी है
