बॉलीवुड अभिनेता ajay devgan के भाई अनिल देवगन (Anil Devgn) का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्वीट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. अजय देवगन (Ajay Devgn) ने लिखा, ‘पिछली रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया. उनके आसमिक निधन ने हमारे परिवार को तोड़कर रख दिया है. एडीएफएफ और मैं उनकी मौजूदगी को रोज मिस करूंगा. महामारी की वजह से, हम किसी पर्सनल प्रेयर मीट का आयोजन नहीं कर रहे हैं.’
अजय देवगन (Ajay Devgn) के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोग संवेदना जता रहे हैं और मुश्किल समय में उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. बता दें कि अनिल देवगन (Anil Devgn) ने अपने भाई अजय के साथ कई फिल्मों में काम किया था. अनिल देवगन (Anil Devgn) ने फिल्म ‘जीत’, प्यार तो होना ही था और हिंदुस्तान की कसम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. इसके बाद अनिल ने साल 2000 में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म ‘राजू चाचा’ बनाई थी.
