बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया जिसके तहत बीजेपी (BJP) 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी ने अपने सीटों की लिस्ट जारी कर दी है.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया जिसके तहत बीजेपी (BJP) 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) (JDU)के हिस्से में 122 सीटें आईं. जेडीयू अपनी सीटों में से 7 सीट हम (HAM) पार्टी को देगी. वहीं बीजेपी वीआईपी को कुछ सीट देगी. बीजेपी कौन-कौन सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी इसकी लिस्ट जारी कर दी है.
बीजेपी ने कुल 121 सीटों की लिस्ट जारी की है. जहां से वो अपने उम्मीदवारों को उतारने जा रही है. आप भी देखिए पूरी लिस्ट-


बता दें कि मंगलवार को जेडीयू और बीजेपी में सीटों का बंटवारा हो गया. मीडिया से रूबरू होते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने कहा कि वह अनर्गल की बातों पर ध्यान नहीं देते, जिनको जो बोलना है बोलता रहे, वह काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे. पटना में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सीट बंटवारे की घोषणा को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में विरोधियों, खासकर लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान पर जमकर निशना साधा.
चिराग पासवान (Chirag Paswan) के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘कोई क्या बोलता है, फिजूल की बातों पर ध्यान नहीं देते, जिनको जो बोलना है बोलते रहे, हम काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे.’
