शादी घर से नाबालिग को उठा ले गए थे आरोपी, 7 लोगों पर गैंगरेप का आरोप……

केशकाल, बस्तर। छत्तीसगढ़ के केशकाल से नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद सुसाइड की घटना सामने आई है। घटना 2 महीने पहले की बताई जा रही है। लेकिन अब तक उस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। घटना से दुखी नाबालिग के पिता ने भी जब रविवार को सुसाइड की कोशिश की तब जाकर इसके बारे में पता चला।

बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले युवती अपनी सहेली के साथ एक शादी समारोह में बगल के गांव गई थी, जहां रात में 7 युवक उसे शादी वाले घर से जबरदस्ती उठाकर जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। देर रात युवती किसी तरह वापस लौटी और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

लेकिन दबंगों की धमकी और डर की वजह से परिवार ने शिकायत नहीं की। उसके कुछ दिन बाद ही युवती ने फांसी लगा ली थी। परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके बाद युवती के चाचा को थाना बुलाकर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया था। लेकिन नहीं दर्ज किया।

इससे दुखी युवती के पिता ने भी जब सुसाइड की कोशिश की तब जाकर मामला सामने आया है। अब परिवार के लोगों ने सरकार से इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *