राजीव भवन में यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस

रायपुर। हाथरस दुष्कर्म की घटना पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस आज राजीव भवन में इस घटना के विरोध में UP सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मंत्री शिव डहरिया समेत कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे। कांग्रेसी राजीव भवन में विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने राजभवन भी जाएंगे।

इससे पहले कांग्रेस सोमवार को प्रदेश भर में मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया था। इसी तरह कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की तरफ़ से ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *