अंडे और मीट के बजाय इन चीजों से प्रोटीन ले सकते हैं वेजिटेरिन लोग

नई दिल्ली: हमारे आसपास कई तरह के लोग रहते हैं . कुछ लोग वेजटेरियन होते हैं जबकि कुछ मांसाहारी होते हैं. नॉनवेज खाने वाले लोगों को तो अंडे और मीट से प्रोटीन मिल जाता है. लेकिन वेजिटेरियन लोगों का क्या? बहुत से वेजिटेरियन लोगों का सोचना है कि प्रोटीन सिर्फ अंडे और मीट से ही मिल सकता है, जबकि ऐसा नहीं है. वेजिटेरियन लोग अन्य तरीकों से भी प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे कुछ शाकाहारी आहार के बारे में बता रहे हैं, जो आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को सही बनाए रखने में मदद करेंगे.

कद्दू के बीज- अगर आप शाकाहारी हैं तो कद्दू के बीज को डाइट में ज़रूर शामिल करें. कद्दू के बीज में काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के लिए सेहतमंद होते हैं.

लोबिया- यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है. लोग इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. 100 ग्राम ब्लैक आइड पीज में लगभग 15 से 16 ग्राम प्रोटीन होता है.

चिया सीड्स- चिया सीड्स फ्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है. चिया सीड्स लेने से शरीर स्वस्थ रहता है. अगली बार जब आप प्रोटीन के लिए किसी चीज को खरीदने के लिए घर से निकले तो चिया सीड्स को भी ज़रूर शामिल करें.

मसूर दाल- मसूर दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है. आप किसी भी दाल को ले लीजिए, सभी में कुछ ना कुछ मात्रा में प्रोटीन ज़रूर पाया जाता है. एक कप दाल में तक़रीबन 15 से 18 ग्राम प्रोटीन और फाइबर होता है. आप प्रोटीन के लिए इसे लंच और डिनर में भी शामिल कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *