रेप करने वाले नपुंसक किए जाएं, प्राइवेट पार्ट भी काट देना चाहिए….बीजेपी नेता

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई ज्यादती और मौत के बाद विपक्ष लगातार इस घटना का विरोध करते हुए सरकार पर निशाना साध रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर राजा बुंदेला ने ऐसी घटना के बाद आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही है.

उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने बयान देते हुए कहा कि जिस देश में नारी शक्ति को दुर्गा और मां सरस्वती को लक्ष्मी माना जाता है, उसी देश में ऐसा कृत्य हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों को नपुंशक बना देना चाहिए. साथ ही ऐसे लोगों के गुप्तांग भी काट देना चाहिए ताकि वे ऐसा घिनौना काम कभी न कर सकें

बता दें कि मामले में एसडीएम, पुलिस अधिक्षक, एडीजी और 5 पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था. 14 जून को हाथरस के एक गाँव में दलित लड़की के साथ रेप हुआ था. गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने चार-चार वाल के लिए ऐलान कर दिया है. हाथरस मामले की पीड़िता की दिल्ली में मौत हो गई थी. इसके बाद दलित लड़की के शव को जला दिया गया था. मामले की सीबीआई जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *