अंतिम यात्रा पर निकले राम विलास पासवान, पटना के दीघा घाट पर होगा अंतिम संस्कार, बेटे चिराग पासवान देंगे मुखाग्नि

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का आज पटना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। लंबी बीमारी के बाद उनका गुरुवार शाम निधन हो गया था। वह 74 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर को शुक्रवार शाम पांच बजे दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना ले जाया गया। पटना एयरपोर्ट ही समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में उनका दीघा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे चिराग पासवान मुखाग्नि देंगें। रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है, जो उनके आवास ने निकल चुकी है। * केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदानमंत्री नरेंद्र आवास पर पहुंचे। उन्होंने रामविलास पासवान के परिवार से मुलाकात की।

देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान को पटना में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। * रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। * उनके पटना स्थित आवास पर लगातार समर्थकों का जमावड़ा लग रहा है। कुछ समर्थकों ने सांसद में उनकी आदम कद की प्रतिमा लगाए जाने की मांग भी उठायी है। * आज 2 बजे तक किया जा सकता है अंतिम संस्कार * राम विलास के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए घर के बाहर लोगों की * पटना में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *