कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में लॉकडाउन जारी किया गया था। इसमें सिनेमाघर बंद कर दिए गए थे। 15 अक्टूबर को सिनेमाघर फिर से खुल रहे है। सिनेमाघरों पर रिलीज की गई फिल्मों को फिर से रिलीज किया जाएगा। इसकी शुरूआत पीएम मोदी पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ से होगी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। ये फिल्म पिछले साल यानी 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। लेकिन विवादों के कारण फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं। मेकर्स फिर से पोस्टर रिलीज करने की तैयारी कर रहे है। इसकी जानकारी ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट के जरिए दी। तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा- ‘अगले हफ्ते सिनेमाघरों में… अगले हफ्ते विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) स्टार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऑफिशियल पोस्टर से थियेटर रिलीज की घोषणा की गई है।’ आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। ओमंग कुमार फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्म दे चुके है। जिसमें ‘मेरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्में शामिल है।
इस फिल्म में नरेंद्र मोदी मोदी के राजनीति में आने यानी छात्र जीवन से लेकर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और फिर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आपको विवेक ओबरॉय को नौ अलग अलग रूप में देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही थी। चुनाव का प्रचार-प्रसार हो रहा था। आचार संहिता के चलते इस फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद फिल्म चुनाव के बाद 24 मार्च को रिलीज की गई, लेकिन फिल्म कुथ खास कमाल नहीं कर पाई।
