2021 तक राज्य में पहुंच जाएगी कोरोना वैक्सीन… 200 कंपनियां इस काम में जुटी…मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर: दुनिया भर में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है. महामारी को रोकने के लिए लगातार वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है. इस बीच छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनवरी 2021 तक कोरोना का वैक्सीन पहुंच जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि 200 से अधिक कंपनियां वैक्सीन बनाने में जुटी हैं.छत्तीसगढ़ सरकार ने वैक्सीन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है.साल 2021 के शुरुआती महीनों में लोगों को कोरोना वैक्सीन मिलना शुरू हो जाएगा .आपको बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,34,612 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,06,027 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 27,427 मरीज उपचाराधीन हैं.

कोल्ड स्टोरेज चेन को मजबूत बनाने की कवायद
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज की पहचान करना शुरू कर दिया है. जिससे देशभर में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. जानकारी के मुताबिक, एक राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह दवा क्षेत्र, फूड प्रॉसेसिंग और कृषि क्षेत्र की निजी और सरकारी कंपनियों से इनके लिए बात कर रहा है. कहा जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज के लिए घर पर खाना डिलीवरी करने वाली स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है.

अधिकतर टीके लिक्विड फॉम में होंगे
जानकारी के मुताबिक, अधिकतर टीकों को दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखा जाएगा. सूत्र ने कहा कि अधिकतर टीके लिक्विड फॉम में होंगे, जिन्हें जमा कर रखा जाएगा. वहीं अधिकतर टीके कई खुराक वाली शीशियों में उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोल्ड स्टोरेज की सप्लाई चेन तैयार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *