बिहार विधानसभा चुनाव- स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल CM भूपेश बघेल

रायपुर: बिहार के चुनावी संग्राम में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चा​हती है। चुनावी रणनीति तैयार होने के बाद अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने 30 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी नाम शामिल किया गया है।

इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। बता दें कि बिहार के 243 विधानसभा सीट में तीन चरणों वोटिंग होगी।

बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान होगा, दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *