रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने CAIT ने सांसद सोनी को नगर विमानन मंत्रालय के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंड़ल ने सांसद सुनील सोनी से मुलाकात कर रायपुर हवाई अड्डे को अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाये जाने हेतु हरदीप एस. पुरी, मंत्री, नगर विमानन मंत्रालय, आवास एवं शहरी के नाम ज्ञापन सौंपा।

पारवानी ने सांसद सोनी को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक उभरता हुआ विकाशसील प्रदेश है जिसने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश मुख्यालय रायपुर में स्थित हवाई अड्डा जिसे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है जिसमें वर्तमान में केवल घरेलू विमान सेवा की सुविधा ही उपलब्ध है। यहां से देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में सीधे विमान सेवा उपलब्ध है। किन्तु स्थापना के 20 वर्ष बाद भी आज तक प्रदेशवासियों को अंर्तराष्ट्रीय विमान की सुविधा प्रदेश से सीधे उपलब्ध नहीं है। प्रदेश में लंबे समय से प्रदेशवासियों की यह जायज मांग रही है कि प्रदेश के राजधानी रायपुर स्थित हवाई अड्डा जिसका निर्माण आधुनिक मानक तथा अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अनुरूप किया गया है, इसे अंर्तराष्ट्रीय हवार्ह अड्डे बना दिया जावे।

उन्होनें आगे कहा कि रायपुर शहर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलने से प्रदेश वल्र्ड मैप में आ जायेगा और इससे प्रदेश के टूरिज्म को भी गति मिलेगी। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कहीं है और भारत में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक योजनाएं बनायी है । छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का देना इन योजनाओ को पूरा करने का एक माध्यम हो सकता है । ज्ञापन सौंपने के दौरान अमर पारवानी सहित राम मंधान एवं भरत जैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *