अर्नब’ के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, शाहरुख-सलमान सहित 34 प्रोडक्शन हाउस पहुँचे कोर्ट

मुंबई: बॉलीवुड जगत से संबंधित 34 फिल्म निर्माताओं (निर्देशक, अभिनेता) और 4 बॉलीवुड एसोसिएशन ने 2 समाचार चैनलों और 4 पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इन्होंने पत्रकारों पर आरोप लगाया है कि वह हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कोशिश करते हैं और इंडस्ट्री पर अभद्र, अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। इसके साथ ही इन लोगों ने याचिका में आरोप लगाया है कि बीते कुछ महीनों से ख़बरों के ज़रिए बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगातार टारगेट किया जा रहा था।

याचिका दाखिल कराने वालों में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशकों और उनके बैनर का नाम शामिल है। याचिका दर्ज कराने वालों में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, फरहान अख्तर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, ज़ोया अख्तर, आदित्य चोपड़ा, सोहेल खान, विशाल भारद्वाज, विनोद चोपड़ा, रोहित शेट्टी, राकेश ओम प्रकाश मेहरा, कबीर खान, साजिद नाडियावाला, अरबाज़ खान आदि बैनर शामिल हैं। इसके साथ ही फिल्म एंड प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया (PGI), सिने आर टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) का नाम भी याचिकाकर्ताओं में है।

यह याचिका मुख्य रूप से 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है, जिनमे ‘रिपब्लिक टीवी’ के अर्नब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी और ‘टाइम्स नाउ’ समाचार चैनल के राहुल शिवशंकर, नविका कुमार का नाम है। याचिका के मुताबिक, ऐसा कहा गया है कि इन लोगों ने बॉलीवुड के लिए ‘गंदगी, कचरा, मैला’ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। याचिका के मुताबिक, इंडस्ट्री के लिए इस तरह की टिप्पणी भी की गई थी- “अरब का हर इत्र बॉलीवुड के पेट में मौजूद गंदगी, कूड़े, कचरे और बदबू को हटा नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *