मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 17 संसदीय सचिव, सांसद और 50 विधायक सेक्टर में होंगे तैनात

पेंड्रा, छत्तीसगढ़। मरवाही उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने खासा तैयारी की है। मरवाही उपचुनाव के लिए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।  59 सेक्टर्स के 4 ब्लॉक में 4 मंत्री प्रभारी होंगे। 17 संसदीय सचिव, सांसद और 50 विधायक सेक्टर में तैनात होंगे। कवासी लखमा, प्रेमसाय टेकाम, ताम्रध्वज साहू और मोहम्मद अकबर ब्लॉक प्रभारी होंगे।

बता दें मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस नेडा. कृष्णकांत ध्रुव को टिकट दिया है। इधर, इनके नाम की घोषणा के साथ जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास सोमवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सरपंच संघ ने मंच पर आकर अपना ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा है कि संघ अलग से प्रत्याशी उतारेगा। हालांकि विरोधियों को मनाने के लिए कांग्रेस का एक गुट लगा है।

बता दें कि मरवाही सीट के नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तक है। नॉमिनेशंस की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद वोटिंग 3 नवंबर को होगी। वोट की गिनती यानी नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *