छत्तीसगढ़ – खुद लेते थे ड्रग्स और दूसरों को करते थे सप्लाई…दो बिजनेसमैन गिरफ्तार

रायपुर|  छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने हर्षदीप जुनेजा और संभव पारख नाम के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर ड्रग्स के रैकेट से जुड़े होने का आरोप है।एक दिन पहले ही पुलिस ने इस रैकेट से जुड़ी एक मॉडल और पेशे से डीजे युवती को पकड़ा था। ड्रग्स मामले में अब तक रायपुर, भिलाई और बिलासपुर से कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बुधवार को वीआईपी रोड इलाके में छापा मारकर दो युवा होटल कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनका ड्रग्स केस पकड़े गए मुख्य पैडलर से सीधा कनेक्शन हैं।आरोपी अपने होटल में हर सप्ताह ड्रग्स पार्टियां आयोजित करते थे। इसमें रायपुर-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव जैसे शहरों से हाईप्रोफाइल युवक-युवतियां आते थे। सुबह 4 बजे तक यहां पार्टियां होती थी।एसएसपी अजय यादव ने बताया कि देवेंद्र नगर का हर्षदीप जुनेजा (36) वीआईपी रोड में मोका रेस्टोरेंट चलाता है। गुढियारी के संभव पारख (28) क्वींस क्लब में बार-रेस्टोरेंट का काम देखता है। दोनों कारोबारियों का पूर्व में पकड़े गए पैडलर आशीष जोशी और निकिता पंचाल से सीधा संपर्क है। दोनों कारोबारी खुद भी ड्रग्स लेते हैं और सप्लाई भी करते हैं। दोनों का मोबाइल जब्त कर लिया है। उसके चैट से लेकर कॉल डिटेल की जांच की जा रही हैं। कुछ और कारोबारियों का नाम सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *