12वीं पास के लिए लोक सेवा आयोग में नौकरियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग द्वारा कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड- II (पीए) के कुल 100 खाली पदों को भरा जाना है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया को जानकर जल्द ही आवेदन करा लें। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है।

पदों का विवरण :
पद का नाम :                             पदों की संख्या :
पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड- II (पीए)      कुल 100 पद

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 सितंबर, 2020 से शुरू
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अक्तूबर, 2020 तक

आयु सीमा : इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 41 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे नोटिफिकेशन लिंक दिया जा रहा है।
आवेदन प्रक्रिया : इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ें। उसमें दी गई सभी जानकारी से अवगत होकर ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ध्यान रहे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया –
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, टाईपिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *