लाखों की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर । रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. अब पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मामले की जानकारी देते हुए दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि आरोपी प्रतीक अहमद के पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि रायपुर पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। ड्रग्स मामले में भी कोतवाली पुलिस टीम ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में और राजधानी के कई रसूखदारों व बड़े नामों के खुलासे इस नशे के कारोबार से जुड़े होने के होंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *