16 को रिलीज होगा सिंगर विवेक शर्मा का गाना ‘गहना गढ़ाहु दाई’।

छत्तीसगढ़:- इस नवरात्र में बहुत ही मार्मिक पारंपरिक माता का छत्तीसगढ़ी जस गीत विवेक शर्मा द्वारा गाया हुआ ‘गहना गढ़ाहु दाई’ 16 तारीख दिन शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे रिलीज हो रहा है इस गीत में संगीत एवं ताल निर्देशन निलेश शर्मा द्वारा किया गया है और इस गीत के लेखक दिलीप पटेल है इस गीत में अभिनय जीत शर्मा एवं दीपाली पांडे जी ने किया है फिल्मांकन निर्देशन निशांत उपाध्याय एवं छायांकन राजू देवदास और संपादन अशोक हियाल व पोस्ट प्रोडक्शन दिग्विजय वर्मा क्रिएटिव विजन रायपुर द्वारा किया गया है। विवेक शर्मा ने मीडिया से बात चीत के दौरान बताया कि जैसा कि उनका एक माता जस गीत ‘मोला बेटा कही के बुला ले’ आज लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है वैसे ही यह गीत भी दर्शको को काफी पसन्द आएगा और दर्शक अपना रिव्यु देंगे यही उम्मीद है पूरी टीम को, इस गाने का रिकॉर्डिंग साईं रिकॉर्डिंग स्टूडियो रायपुर में हुआ है पंडित विवेक शर्मा वैसे तो सभी विधाओं में वह दखल रखते हैं और हर सीजन में उनका गीत एल्बम आते रहता है, विधा – गीत, ग़ज़ल, भजन, कव्वाली, जस गीत, सूफी कलाम, सभी में इनकी कोशिश रहती है सिंगर विवेक शर्मा ने बताया कि वह कोशिश करते हैं कि खुद की कंपोजिशन गाए उन्हें कुछ अलग करना ज्यादा अच्छा लगता है इसलिए उनको लोगों का प्यार भी कुछ अलग ही मिलता है साईं भजन के विषय में उनकी नए-नए कल्पनाएं आते रहते हैं क्योंकि उनका यह मानना है कि बाबा का आशीर्वाद उनके ऊपर विशेष है इसलिए बाबा खुद उनसे अपने भजन कव्वाली बनवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *