पति की हैवनियत, एक साल से पत्नी को टॉयलेट में कर रखा था कैद,

पानीपत: हरियाणा के एक ऋषपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला को उसके पति द्वारा एक वर्ष से ज्यादा समय तक टॉयलेट में कैद करके रखा गया था। मामले की सूचना मिलने पर महिला सुरक्षा और बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जाकर पीड़िता को रेस्क्यू किया है।

रजनी गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुझे सूचन मिली थी कि एक महिला एक साल से अधिक समय से शौचालय में कैद है। मैं अपनी टीम के साथ जब यहां पहु्ंची तो ये बात सच निकली। ऐसा लगता है कि महिला ने बहुत दिनों से कुछ नहीं खाया है। यह कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है, किन्तु यह बात सच नहीं है। महिला से बात करने पर ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। रजनी गुप्ता ने कहा कि हम उसके मानसिक स्वास्थ्य की पुष्टि नहीं कर सकते, किन्तु वह शौचालय में बंद अवश्य थी।

उन्होंने कहा कि हमने पीड़िता को बाहर निकाला और उसके बाल धोए। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपने मुताबिक कार्रवाई करेगी। पीड़िता के पति नरेश का दावा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। हम उसे बाहर बैठने के लिए कहते हैं, किन्तु वह वहां नहीं बैठती है। हम उसे डॉक्टरों के पास ले गए लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने इस बारे में शिकायत दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, हमने शिकायत दर्ज कर ली है और हम जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा हम डॉक्टर का परामर्श लेंगे और आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *