अगर सरकारी पैसे से मदरसे नहीं चल सकते तो कुम्भ का आयोजन भी न हो….कांग्रेस नेता उदित राज

नई दिल्ली: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज ने असम सरकार द्वारा सरकारी आर्थिक मदद से चल रहे मदरसों का फंड बंद करने के फैसले पर सवाल उठाया है. उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि असम सरकार ने सरकारी फंड से मदरसे न चलाने का फैसला लिया है, उसी तरह से यूपी सरकार को कुम्भ मेले के आयोजन पर 4200 करोड़ रुपए करना बंद करना चाहिए.

उदित राज के इस ट्वीट पर विवाद हो गया. कई ट्विटर यूजर द्वारा उदित राज को ट्रोल किया गया. बढ़ते विवाद के बीच उदित राज ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया. इसके बाद बीजेपी ने निशाना साधते हुए इसे गाँधी परिवार की हकीकत बताया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मित्रों ये है गाँधी परिवार की सच्चाई

उदित राज ने एक ट्वीट में ये भी कहा कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में सरकारी फंड का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. ये गलत है. राज्य का कोई धर्म नहीं होता है. सभी को बराबर मानना चाहिए. किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए.

संबित पात्रा ने इसे लेकर कहा- मित्रों ये है गांधी परिवार की सच्चाई… पहले सुप्रीम कोर्ट में कहा था “भगवान श्री राम मात्र काल्पनिक हैं. उनका कोई अस्तित्व नहीं” और अब प्रियंका वाड्रा जी का कहना है की कुंभ मेला भी बंद होना चाहिए.
तभी तो दुनिया कहती है राहुल और प्रियंका “सुविधा-वादी” हिंदू है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *