MP: पबजी खेल रही 14 साल की लड़की से तीन लड़कों ने की दोस्‍ती, कई बार गैंगरेप किया

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 साल की एक बच्ची के साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. तीनों आरोपियों ने इस बच्ची से ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान दोस्ती करके उसे बहला फुसलाकर बुला लिया और गैंगरेप किया. इसका वीडियो बनाने के बाद तीनों ने लड़की को ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि 14 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोपी फुजेल, उसके दोस्त रिजवान और फरहान को भी अरेस्‍ट किया गया है.

भोपाल में 6वीं में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा से 3 लड़कों ने गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं. तीनों आरोपियों ने नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर गैंगरेप करना शुरू किया. उन्होंने लड़की को धमकाया भी कि उसके वीडियो बना लिए और अगर वह किसी से भी इस बारे में कुछ कहोगी तो वीडियो वायरल कर देंगे.

सितंबर से अक्टूबर के बीच करीब 7 से 8 बार ब्लैकमेल कर लड़की को गौतम नगर में बार- बार उससे गैंगरेप किया गया.

पुलिस के मुताबिक बच्ची के परिजन की शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने इस बच्ची से ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान दोस्ती करके उसे बहला फुसलाकर शहर के गौतम नगर पुलिस थाना इलाके में ले जाकर इस साल सितंबर माह में सामूहिक बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बना लिया.

अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्ची को इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे तथा उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया.

पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि बुधवार को बच्ची की मां को शंका हुई तो पूछताछ में बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद उन्होंने अशोका गार्डन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले में लड़की को पहले पबजी गेम की लत पड़ी. इसी दौरान उसकी मुख्य आरोपी लड़के से उसकी पहचान हुई. दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर शेयर किए. इसके बाद फुजेल ने व्‍हाट्सएप चैटिंग से फुजेल लड़की को फंसाया और फुसलाकर गौतमनगर ले गया और रेप किया. यहां कई रेप किया और लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी. इसके बाद उसके दो और दोस्‍त इसमें शामिल हो गए और लड़की को बुलाकर कई बार गैंगरेप किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *