नवरात्रि में राशि के अनुसार माँ को अर्पित करें फूल

मेष राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल अथवा किसी भी तरह के लाल पुष्प चढ़ाने चाहिए।

वृष राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में श्वेत कमल, गुडहल, श्वेत कनेर, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं चढ़ाने चाहिए।

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में पीला कनेर, गुडहल, द्रोणपुष्पी, गेंदा और केवड़ा पुष्प चढ़ाने चाहिए।

कर्क राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुडहल, सदाबहार, चमेली, रातरानी और अन्य जितने भी प्रकार के श्वेत और गुलाबी पुष्प हैं वह चढ़ाने चाहिए।

सिंह राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में कमल, गुलाब, कनेर, गुड़हल चढ़ाने चाहिए।

कन्या राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार एवं किसी भी तरह के अति सुगंधित पुष्पों चढ़ाने चाहिए।

तुला राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में श्वेत कमल श्वेत, कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही, हरसिंगार, सदाबहार, केवड़ा,बेला चमेली चढ़ाने चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में लाल पुष्प, पीले पुष्प, एवं गुलाबी पुष्प चढ़ाने चाहिए।

धनु राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में कमल पुष्प, कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा, केवडा, और कनेर चढ़ाने चाहिए।

मकर राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में नीले पुष्प, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल चढ़ाने चाहिए ।

कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में नीले पुष्प, गेंदा, सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रातरानी, आदि चढ़ाने चाहिए।

मीन राशि- इस राशि के लोगों को नवरात्रि में पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल की सभी प्रजातियों को चढ़ाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *