यूपी: उरई में नाबालिग से दरिंदगी, बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही छात्रा से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत की लगातार खबरें आ रही हैं। हाथरस के बाद अब जालौन जिले के उरई में नाबालिग से दरिंदगी की खबर सामने आई है।

यहां बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही किशोरी से बीती रात को दो युवकों ने वन विभाग के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां की बुधवार देर रात को तबीयत खराब हो गई थी।
जिस पर पिता उसकी मां को जिला अस्पताल दिखाने के लिए ले गए। अस्पताल गए मां-बाप को देखने के लिए रात करीब 12 बजे छात्रा भी पैदल अस्पताल के लिए घर से जा रही थी, शहीद भगत सिंह चौराहे से वह अस्पताल न जाकर वापस घर लौटने लगी।
तभी टाउन हॉल के पास अकेली किशोरी को देख दो युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया और डरा धमका कर वन विभाग के पीछे ले गए जहां युवकों ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जनकारी दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ भी लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *