कांग्रेस प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल, CM भूपेश बघेल और मोहन मरकाम होंगे शामिल

रायपुर। उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। मरवाही में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे, इस दौरान उनके साथ  सीएम भूपेश बघेल और मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे।

वहीं JCCJ के प्रत्याशी अमित जोगी भी आज अपना नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। अमित जोगी आज 1 बजे नामांकन दाखिल  करेंगे।

अजीत जोगी की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अमित जोगी अपना  नामांकन भरेंगे। इस दौरान उनके साथ ऋचा जोगी, रेणु जोगी भी मौजूद रहेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *