धमतरी : बिना मास्क के अब नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल : कलेक्टर ने जारी किया आदेश

धमतरी 16 अक्टूबर 2020

कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने बिना मास्क के पेट्रोल-डीजल नहीं दिए जाने के निर्देश जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को दिया है। पम्प संचालकों के नाम से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि यदि कोई उपभोक्ता बिना मास्क के पेट्रोल अथवा डीजल के लिए आता है तो बिना मास्क वाले उपभोक्ताओं को किसी भी हालत में ईंधन प्रदाय हीं किया जाए। यदि बिना मास्क के किसी उपभोक्ता को पेट्रोल/डीजल दिया जाता है तो ऐसे फर्म संचालक के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *