1 लाख के इनामी नक्सली का खात्मा…

बीजापुर : बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान सफलता पूर्वक जारी है. जवानों ने एक इनामी नक्सली को ढेर (Naxalite Killed) कर दिया है. सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को यह सफलता हाथ लगी. मारे गए नक्सली पर 1 लाख रूपए का इनाम था. फिलहार उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे बासागुड़ा थाना और केरिपु 168 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान कोरसागुड़ा और ऑउटपाल्ली के बीच जंगल में नक्सलियों से उनका सामना हो गया.मुठभेड़ में दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, लेकिन जवानों को इसमें सफलता मिली. खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली भाग निकले, फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *