रायपुर. स्पेशल ट्रेनों में त्योहारी सीजन के कारण यात्री दबाव बढ़ने लगा है। खासकर रायपुर स्टेशन से भुवनेश्वर, भोपाल, विशाखापटनम, गाेंदिया, नई दिल्ली, मुंबई, हावड़ा और अहमदाबाद के लिए गुजर रही स्पेशल ट्रेनों में एडवांस में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। वर्तमान में रायपुर रेल मंडल से 13 स्पेशल ट्रेनें देश के अलग-अलग शहरों के लिए चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों का ट्रेनों में हमेशा से ही दबाव रहता है, लेकिन फिलहाल कोरोना संक्रमणकाल में नवरात्रि, दिवाली, दशहरा, छठ के लिए साप्ताहिक व प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनों में एडवांस तारीख में सीटें बुक हो रही हैं।
राजधानी रायपुर के ट्रेन टिकट बुकिंग आरक्षण केंद्रों की टिकट खिड़की पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बिलासपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस और हावड़ा-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस सहित सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए रोजना सैकड़ों की संख्या में टिकट आरक्षण हो रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री त्योहारी सीजन में समय पर अपने शहरों के लिए बिना टिकट कंफर्मेशन व यात्री वेटिंग झंझट के आरामदायक सफर करना चाहता है। ऐसे में नवरात्रि, दिवाली, दशहरा, छठ के लिए अभी से अपने गंतव्य की ट्रेनों में यात्री टिकट बुकिंग करा रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग अधिक स्पेशल ट्रेनों में रेल यात्री ज्यादातर आईआरसीटीसी के ऑनलाइन ट्रेन टिकट साइट पर बड़ी तादात में टिकट बुकिंग करा रहे हैं। यात्री कोरोना संक्रमण के कारण सुरक्षित रेल यात्रा के मद्देनजर ऑनलाइन टिकट बुकिंग माध्यम का अधिक से अधिक उपयाेग कर रहे हैं। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा कोरोनाकाल में ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग का प्रतिशत में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
स्पेशल ट्रेनें में अभी से 100 तक यात्री वेटिंग बिलासपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस और हावड़ा-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस सहित सभी 13 स्पेशल ट्रेनों में यात्री वेटिंग की संख्या अभी से ही 60 से 100 के पार पहुंचने लगी है। इससे यात्रियों को वर्तमान में ही टिकट कंफर्मेशन व यात्री वेटिंग की झंझट से जूझना पड़ रहा है। 23 से पहली फेस्टिव एक्सप्रेस हटिया-एलटीटी पटरी पर त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इसी कड़ी में नवरात्रि, दशहरा-दीपावली के मद्देनजर 23 अक्टूबर से पहली फेस्टिव स्पेशल हटिया-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ेगी। अपने गंतव्य के दौरान यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, नागपुर, बिलासपुर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। हटिया-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल फेस्टिव स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा रेल यात्रियों को 23 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मिलेगी। हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को हटिया से रवाना होगी। यह गाड़ी हटिया से शुक्रवार को सुबह 9.40 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 1.35 बजे मुंबइ एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होगी। यह गाड़ी प्रत्येक रविवार रात 12.15 बजे मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी, जो दूसरे दिन सोमवार को सुबह 4 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में रेल यात्रियों को आरामदायक सफर के लिए 2 एसएलआर, 15 जीएससीएन, 4 एसीसीएन, 1 एसीसीड्ब्लू कोच मिलाकर कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध होंगे।
15 स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन यह हटिया-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल फेस्टिव स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 15 स्टेशनों से हाेकर गुजरेगी। इसमें हटिया व लोकमान्य तिलक टर्मिनल के साथ झारसुगुड़ा, नागपुर सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं। त्योहारी सीजन में इन स्टेशनों के रेल यात्रियों को इस कोरोनाकाल में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रेल सफर का अवसर मिलेगा। अप-डाउन 24 फेस्टिव ट्रेनें जल्द हटिया-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल फेस्टिव स्पेशल एक्सप्रेस के साथ इस त्योहारी सीजन में रायपुर स्टेशन से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को कुल 12 जोड़ी यानी अपडाउन मिलाकर 24 जोड़ी फेस्टिव ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। स्टेशन में फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें कोरोना संक्रमणकाल में राजधानी से देश के दूसरे शहरों के बीच रेल सफर को सुगम बनाने में मददगार साबित होंगी। फेस्टिव स्पेशल एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड द्वारा फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में हटिया से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच 23 से हटिया-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल फेस्टिव स्पेशल एक्सप्रेस की शुरुआत की जा रही है।
